फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sent the young man to Dubai with 1.70 lakhs, did not get job even after three months

Dehradun News: 1.70 लाख लेकर युवक को दुबई भेजा, तीन महीने बाद भी नहीं मिली नौकरी

Thu, 10 Aug 2023 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sent the young man to Dubai with 1.70 lakhs, did not get job even after three months
विदेश में नौकरी का झांसा देकर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 1.70 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने पैसे लेकर पीड़ित को दुबई भेज दिया। वहां तीन महीने रहने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी और आरोपियों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुर थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस संबंध में बड़ोवाला आरकेडिया ग्रांट निवासी अमन रावत ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया नितिन गुरूंग और अमित गुरूंग नाम के दो व्यक्ति राजपुर रोड पर श्री साई इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी संचालित करते हैं। उसे नौकरी की जरूरत थी इसके लिए वह उनके ऑफिस गया। वहां नितिन और अमित ने उन्हें दो महीने में दुबई में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इस पर वह उनके झांसे में आ गया और यूपीआई के जरिये उन्हें 1.70 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

खाने-पीने के पैसे भी नहीं बचे थे
अमन ने बताया कि पैसे लेने के बाद दोनों ने उसे दुबई भेज दिया। इसके बाद वहां से आबूधाबी भेजा। उसने बताया कि वह आबूधाबी में करीब तीन महीने रहा, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। जब उसने नितिन गुरुंग से इस बारे में बात की तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद उन दोनों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। अमन ने बताया कि वहां उसके पास खाने-पीने के भी पैसे नहीं बचे थे। उसकी पत्नी ने कहीं से पैसों का इंतजाम किया तब जाकर वह देहरादून वापस आ सका और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने में रकम लौटाने का दिया था आश्वासन
पीड़ित ने बताया कि उस वक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने बुलाया। जिस पर नितिन ने छह महीने के अंदर रकम वापस करने का लिखित में आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक रकम वापस नहीं मिली। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed