{"_id":"60f725c18ebc3e6d2e52b29e","slug":"sent-the-link-as-an-acquaintance-blew-60-thousand-from-the-account-city-news-drn385071734","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: परिचित बनकर भेजा गूगल पे का लिंक, खाते से उड़ा लिए 60 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: परिचित बनकर भेजा गूगल पे का लिंक, खाते से उड़ा लिए 60 हजार
Wed, 21 Jul 2021 10:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:00 AM IST
सार
रिजवान ने बताया कि गत 25 जून को वह अपने घर में था। उसे एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसका परिचित बताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक व्यक्ति को परिचित बनकर ठग लिया। साइबर ठगों ने गूगल पे का लिंक भेजकर ठगी को अंजाम दिया। कई ट्रांजेक्शन में करीब 60 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाने की जांच के बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायत रिजवान निवासी बड़ा भारुवाला ने की थी। बताया कि गत 25 जून को वह अपने घर में था। उसे एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसका परिचित बताया। रिजवान के अनुसार उसकी आवाज एक परिचित ठेकेदार के जैसी लगी। उसने कहा कि वह उसे 10 हजार रुपये भेज रहा है।
विज्ञापन
एक लिंक मोबाइल पर आएगा, जिसे क्लिक करते ही उसके खाते में रुपये आ जाएंगे। रुपये आए तो नहीं बल्कि 15 हजार रुपये खाते से कट गए। रिजवान ने जब उससे कहा तो फोन करने वाले ने कहा कि गलती हो गई वह दूसरा लिंक भेज रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद फिर लिंक आया और दोबारा 15 हजार रुपये कट गए। तीसरी बार फिर से साइबर ठग ने यही बात दोहराई और एक बार और लिंक भेजकर 30 हजार रुपये उड़ा लिए। कुल मिलाकर खाते से 60 हजार रुपये कट गए।