Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sent-report-confiscate-property-copy-mafia

Dehradun News: नकल माफिया केंद्रपाल समेत तीन की संपत्ति जब्त करने की रिपोर्ट भेजी

Fri, 17 Mar 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sent-report-confiscate-property-copy-mafia
पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने तीन और नकल माफिया की संपत्ति जब्त करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। इनमें बिजनौर के धामपुर का केंद्रपाल, दीपक शर्मा और मनोज जोशी शामिल हैं। एसटीएफ गैंगस्टर एक्ट में सात लोगों की संपत्तियां जब्त करने के लिए रिपोर्ट भेज चुकी है। इनमें से हाकम सिंह समेत चार लोगों की संपत्ति जब्त करने के आदेश भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने हाकम सिंह समेत कुल 43 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से आरएमएस सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत अपराध से कमाई गई इनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। सबसे पहले हाकम की छह करोड़ रुपये की संपत्ति का आकलन किया गया था। इसके बाद चंदन मनराल की 10 करोड़ की संपत्ति पाई गई। जयजीत दास और अंकित रमोला की संपत्तियों को जब्त करने की रिपोर्ट भी भेजी गई थी।
विज्ञापन



एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इसी क्रम में अब केंद्रपाल की 73 लाख की संपत्तियां पाई गई हैं। ये संपत्तियां उसने वर्ष 2021 के बाद बनाई हैं। जबकि, आरोपी दीपक शर्मा ने 40 लाख और मनोज जोशी ने 13 लाख रुपये की संपत्तियां अर्जित की हैं। इनमें चल और अचल दोनों प्रकार की संपत्तियां शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट भी जिलाधिकारी देहरादून को भेज दी गई है। जल्द ही जब्तीकरण के आदेश भी प्रशासन की ओर से दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वन रक्षक भर्ती मामले में आयोग ने जताई हाईकोर्ट में आपत्ति

देहरादून। वन रक्षक भर्ती परीक्षा में नकल संबंधी मुकदमे के बंद होने पर अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने भी आपत्ति जताई है। साथ ही हाईकोर्ट में अपील कर कहा है कि इस मामले में आयोग भी सुना जाए।
बता दें कि वर्ष 2018 में वन रक्षक की भर्ती निकली थी। एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने नकल कराए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने एक अभ्यर्थी की शिकायत पर हाकम सिंह समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। बाद में आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच समझौता हो गया।

इसके आधार पर हाईकोर्ट ने इस मुकदमे की फाइल बंद करने के आदेश दिए थे। पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार की सिफारिश पर शासन ने इस मुकदमे का परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन, इससे पहले ही आयोग अपनी अपील लेकर हाईकोर्ट पहुंचा है। आयोग का कहना है कि यह परीक्षा उसने कराई थी। लेकिन, मुकदमा दर्ज करने और फिर बंद करने से पहले उससे नहीं पूछा गया। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट जल्द इस मामले में फैसला सुना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed