फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   senior doctor left garhwal medical college.

14 वरिष्ठ चिकित्सकों ने छोड़ा मेडिकल कालेज

Wed, 02 Mar 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 02 Mar 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
senior doctor left garhwal medical college.

श्रीनगर (गडढ) राजकीय मेडिकल कालेज से दो माह के भीतर 14 वरिष्ठ चिकित्सकों/टीचिंग फैकल्टी ने अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन


इनमें से 11 चिकित्सकों ने दून मेडिकल कालेज में ज्वाइनिंग दी है।  दून मेडिकल कालेज शुरू करने के लिए टीचिंग फैकल्टी के साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। जनवरी और फरवरी माह में श्रीनगर मेडिकल कालेज से 11 टीचिंग फैकल्टी (क्लीनिकल व नॉन क्लीनिकल) दून जा चुकी है। दो विशेषज्ञ डाक्टरों का चयन एम्स ऋषिकेश के लिए हुआ है, जबकि एक फरीदाबाद चले गए हैं।  


इन्होंने छोड़ा मेडिकल कालेज
कम्युनिटी मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डा. संतोष व सहायक प्रोफेसर डा. सुमित दीक्षित, सामान्य मेडिसिन की डा. मोनिका पठानिया, फोरेंसिक मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डा. नीरज कुमार, ईएनटी के सहायक प्रो. डा.  विकास,  अस्थि रोग विभाग के एसोसिएट प्रो. डा. अनिल जोशी, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की एसोसिएट प्रो. डा. चित्रा जोशी व सहायक प्रो. डा. रीना पाल, फिजियोलॉजी विभाग के एचओडी प्रो. डा. देशदीपक, एसोसिएट प्रोफेसर डा. अनंत नारायण सिन्हा व सहायक प्रोफेसर प्रो. अनीता जुयाल, फार्माकोलॉजी विभाग के एचओडी एसोसिएट प्रोफेसर रंगील सिंह रैना, बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रो. डा. व्यास कुमार राठौड़ और माइक्रो बायलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. योगेंद्र मथोलिया मेडिकल कालेज श्रीनगर को अलविदा कह चुके हैं।
विज्ञापन


समय-समय पर टीचिंग फैकल्टी के लिए साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। मेडिकल कालेज श्रीनगर में फैकल्टी की कमी नहीं होने दी जाएगी।
- डा. आशुतोष सयाना, निदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed