फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Senior Congress leader Harish Rawat said - Our alliance in Bihar is very strong Bihar Election

Uttarakhand: हरीश रावत बोले- बिहार में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत, उम्मीदवारों को लेकर असमंजस जल्द होगा दूर

Sun, 19 Oct 2025 02:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Oct 2025 02:29 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  हरीश रावत ने बिहार में गठबंधन मजबूत बताया। कहा कि गठबंधन को एनडीए कमजोर समझने की गलती कर रही है। 

विज्ञापन
Senior Congress leader Harish Rawat said - Our alliance in Bihar is very strong Bihar Election
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  हरीश रावत ने कहा कि बिहार में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। कुछ जगहों पर उम्मीदवारों को लेकर जो असमंजस है, उसे दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीति के तहत कुछ जगहों पर गठबंधन के एक से ज़्यादा उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन वोट गठबंधन के गढ़ में ही जाएगा।

विज्ञापन


हरीश रावत कहते हैं, बिहार में हालात उतने खराब नहीं हैं, जितना एनडीए बता रहा है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों से टकरा गई। हादसा अचानक सामने आए वाहन को बचाने के दौरान हुआ। गनीमत यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित वाहन में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरीश रावत अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंची, अचानक एक वाहन ने सामने से कट मार दिया। चालक ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से वह अन्य गाड़ियों से टकराते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की, जिसमें उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर भारी ट्रैफिक और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई थी।



ये भी पढे़ं...Uttarakhand: रजत जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र, राष्ट्रपति को किया आमंत्रित, पीएम मोदी के भी आने की उम्मीद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में हरीश रावत के सकुशल होने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया और उनकी कुशलता की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed