फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   senior citizen bench missing from paltan bazar

अवार्ड मिला और पलटन से गायब हुई बेंच

Tue, 01 Oct 2013 10:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Oct 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
senior citizen bench missing from paltan bazar

राजधानी के पलटन बाजार में जिस व्यवस्था के लिए दून को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिला, वह मौके से नदारद है। बुजुर्गों के आराम के लिए बाजार में लगाई गई बेंच गायब है। वहीं दुकानदारों की ओर से रोड पर अतिक्रमण भी कम नहीं है। एकबार फिर से व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है।

विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था को भी सराहा
कुछ दिन पहले ही दिल्ली में ‘चेंज मेकर्स फॉर क्लीन एयर एंड सस्टेनेबल मोबिलिटी’ सेमीनार में कई देशों के साथ ही दून के पलटन बाजार की नई ट्रैफिक व्यवस्था को भी सराहा गया। सेमिनार में पूरी व्यवस्था को लागू करवाने वाले एसएसपी केवल खुराना को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला की पड़ताल
अंतरराष्ट्रीय संस्था सेंट्रल फार साइंस एंड इनवायरमेंट ने देहरादून के अलावा श्रीलंका की राजधानी कोलंबो, नेपाल, मणीपुर और कोलकाता शहर को भी सम्मानित किया था। संस्था की डायरेक्टर जनरल सुनिता नारायण ने पलटन बाजार में बुजुर्गों के लिए बनाए गए बेंच के साथ ही बाजार में वाहनों के प्रतिबंध की व्यवस्था को सराहा था, लेकिन सोमवार को जब अमर उजाला संवाददाता ने पूरे बाजार का निरीक्षण किया तो लगाई गई छह बेंच कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेंच दिखी वो भी पुलिस पिकेट के पास, जिस पर खाकीधारी ही आराम फरमाते हैं। पूरे बाजार में बुजुर्गों के लिए लगी कोई बेंच नजर नहीं आई। इस संबंध में एसएसपी केवल खुराना ने कहा कि वह मंगलवार को फिर से बेंच स्थापित कराएंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बेंच गायब न होने पाए। उन्होंने इसके लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed