फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seminar held on online fraud and social media scams

Dehradun News: ‘किसी से निजी और बैंक खाते की जानकारी साझा न करें’

Sun, 18 Feb 2024 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Seminar held on online fraud and social media scams
Iडीडी कॉलेज नींबूवाला में बीएड के विद्यार्थियों को कार्यशाला में दी गई जानकारीI
विज्ञापन




जिला विधिक सेवा सचिव हर्ष यादव के निर्देशन में शनिवार को डीडी कॉलेज नींबूवाला में बीएड छात्रों के मध्य साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी व सोशल मीडिया स्कैम विषय पर संगोष्ठी हुई। उप निरीक्षक साइबर सैल निर्मल भट्ट ने साइबर ठगों के जाल के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ठगी से बचने के उपायों पर चर्चा की।




उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी से भी अपने बैंक खाते व निजी जानकारी किसी भी दशा में साझा न करें। साइबर ठगी होने की दशा में 1930 नंबर पर तुरंत कॉल करते हुए शिकायत दर्ज कराएं। नंबर को अन्य लोगों को भी शेयर किया जाए। थाना कैंट निरीक्षक जीसी शर्मा ने मोबाइल को विभीषण की संज्ञा देते हुए कहा कि यह हमारी प्रत्येक जानकारी लोगों तक पहुंचाता है इसलिए मोबाइल का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करना चाहिए। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत ने कहा कि विशेषज्ञों से मिली जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाएं। नौ मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. संगीता रावत ने भविष्य के मतदाताओं को शपथ दिलाई। इस दौरान कॉलेज छात्रों के साथ ही अध्यापक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed