{"_id":"f101d1061edbe65923d2feaba83c2935","slug":"selling-government-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन बेचकर हड़पे साढ़े चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन बेचकर हड़पे साढ़े चार लाख
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Feb 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
डोईवाला क्षेत्र में राजस्व विभाग की जमीन को अपनी बताकर साढ़े चार लाख रुपये में बेच दी।
विज्ञापन
खरीदार ने कब्जा लेकर बाउंड्री भी करा दी। प्रशासन ने कार्रवाई कर कब्जा हटाया तो जालसाजी का खुलासा हुआ।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अभी फरार बताए गए है।
रायपुर थाना क्षेत्र के नकरौंदा (सैनिक कालोनी) निवासी रजनी देवी ने आईजी संजय गुंज्याल से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी कि जमील, खलील, शकील और इसरार अहमद ने सरकारी जमीन को अपनी बताकर फर्जी तरीके से चार लाख 52 हजार रुपये में बेच दिया। कब्जा लेकर जमीन की बाउंड्री भी करा दी गई।
बाद में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कब्जा कराकर बाउंड्री गिरा दी। एसआईटी की ओर से की गई जांच में आरोप की पुष्टि हुई।
आईजी के आदेश पर डोईवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी खलील निवासी कुडकावाला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश में दबिश चल रही है।
यह भूमि दून घाटी विशेष प्राधिकरण की आवासीय योजना के लिए चिह्नित की गई है। आईजी गुंज्याल ने डोईवाला इंस्पेक्टर पंकज गैरोला और एसआईटी के उप निरीक्षक राकेश भट्ट को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन