फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Self tax system in Municipality-Panchayats soon

Self Tax System: नगर पालिका-पंचायतों में स्वकर प्रणाली जल्द, शहरी विकास निदेशालय तैयार कर रहा प्रस्ताव

Thu, 21 Jul 2022 12:07 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Jul 2022 12:07 PM IST
सार

नगर पालिका-पंचायतों में स्वकर प्रणाली लागू होने पर लोग कारपेट एरिया और क्षेत्रवार तय दरों के आधार पर अपने भवन कर का निर्धारण स्वयं कर सकेंगे। इसके लागू होने के बाद पालिका-पंचायतों का राजस्व कई गुना बढ़ जाएगा। अपर निदेशक अशोक पांडे ने बताया कि इसका प्रस्ताव जल्द तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
Self tax system in Municipality-Panchayats soon
पैसा - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड में नगर निगमों के बाद जल्द नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी स्वकर (सेल्फ असेसमेंट) प्रणाली लागू होने जा रही है। शहरी विकास निदेशालय इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। कैबिनेट से इस पर मुहर लगने के बाद यह व्यवस्था लागू होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में करीब 47 नगर पालिका और इतनी ही नगर पंचायत हैं। इन सभी में अभी तक यूनिट आधारित टैक्स प्रणाली लागू है। इसके तहत लोग अपनी प्रॉपर्टी के आकार के हिसाब से टैक्स का भुगतान करते हैं। नगर पालिका-पंचायतों में स्वकर प्रणाली लागू होने से लोग तय दरों पर भवन के आकार के अनुसार मूल्यांकन कर हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके लागू होने के बाद पालिका-पंचायतों का राजस्व कई गुना बढ़ जाएगा। अपर निदेशक अशोक पांडे ने बताया कि इसका प्रस्ताव जल्द तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

ऐसी होगी स्वकर प्रणाली

नगर पालिका-पंचायतों में स्वकर प्रणाली लागू होने पर लोग कारपेट एरिया और क्षेत्रवार तय दरों के आधार पर अपने भवन कर का निर्धारण स्वयं कर सकेंगे। नगर निगमों में स्वकर निर्धारण को 12 मीटर से कम, 12 से 24 मीटर और 24 मीटर से अधिक चौड़ाई की सड़क के मानक के आधार पर भवनों की तीन श्रेणियां आरसीसी-आरबी, अन्य पक्का व कच्चा भवन निर्धारित हैं। इसके हिसाब से क्षेत्र विशेष यानी मोहल्लों के लिए कारपेट एरिया का रेट तय होता है। फिर कारपेट रेट और क्षेत्र की दरों के आधार पर लोग स्वकर का स्वयं निर्धारण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bus Accident In Rishikesh: कार को बचाने के चक्कर में पलटी 35 यात्रियों से भरी बस, शीशा तोड़कर निकाले 24 यात्री

दो साल पहले हुई थी कवायद

सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश की नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्वकर प्रणाली को लेकर पूर्व की त्रिवेंद्र सरकार में दो साल पहले कवायद शुरू हुई थी। इस पर अध्यादेश लाने की तैयारी भी हुई थी। इसी क्रम में निदेशालय प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed