फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Self-help groups' picketing ends after written assurance

लिखित आश्वासन के बाद स्वयं सहायता समूहों का धरना समाप्त

Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Self-help groups' picketing ends after written assurance
प्रशासन का लिखित आश्वासन पत्र दिखाकर धरने की घोषणा करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
तहसील मुख्यालय में पिछले 16 दिनों से धरना व आठ दिनों से क्रमिक अनशन कर रहीं स्वय सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने धरने को समाप्त कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा विकासनगर के उपजिलाधिकारी के माध्यम से उन्हें आंगनबाड़ी राशन पेकिंग के कार्य को लेने के लिए आवेदन करने वाले समूहों से संबंधित आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उधर इस पूरे मामले में प्रशासन व महिलाओं के बीच धुरी का काम करने वाले जन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जाने वले राशन की पेकिंग के कार्य को कुछ खास समूहों को ही दिए जाने का विरोध करते हुए तहसील परिसर में धरने पर बैठ गई थीं। उनका कहना था कि जब तक सभी समूहों को बराबरी के आधार पर काम नहीं दिया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उधर प्रशासन से कोई आश्वासन नहीं मिलने पर आठ दिन पहले महिलाओं ने तहसील परिसर में ही क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया था। महिलाओं की मांग का समर्थन करते हुए जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व गढवाल मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रशासन से बात करके उनकी मांग को पूरा करने की पैरवी की थी। इस क्रम में उन्होंने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों से भी बात की। उधर बुधवार को उप जिलाधिकारी से लिखित आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने अपने धरने की को समाप्त कर दिया। महिलाओं मांग पूरी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। धरना समाप्ति की घोषणा के समय जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, कल्पना बिष्ट, आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, सुशील भारद्वाज, नीरू त्यागी, मंजू कश्यप, किरण, तारा तोमर, सायरा आजाद, मीना श्रीवास्तव, नाजमा इकबाल, ममता राणा, दीपा रावत, बालेश्वरी, प्रभा, पोला, सरिता, छोटन, प्रीता, राधा, अनीता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed