फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Self employment scheme for migrants Employment doors opened CM Swarozgar Yojana

खुले रोजगार के द्वार: प्रवासियों के लिए शुरू की गई थी स्वरोजगार योजना, पढ़ें दो साल में कितना हुआ फायदा

Mon, 25 Jul 2022 04:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Jul 2022 04:02 PM IST
सार

प्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की थी।  वित्तीय वर्ष 2021-22 में सरकार ने योजना के तहत 5100 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष 5834 परियोजनाओं को विभिन्न बैंकों ने ऋण के लिए स्वीकृत किया है।

विज्ञापन
Self employment scheme for migrants Employment doors opened CM Swarozgar Yojana
बैठक लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) से रोजगार के द्वार खुले हैं। पिछले दो साल में योजना के तहत लक्ष्य से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। जिनमें विभिन्न बैंकों के माध्यम से परियोजनाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया। कोविड महामारी के कारण उत्तराखंड लौटे प्रवासियों को प्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की थी।

योजना में कुशल और अकुुशल लोगों को सेवा, विनिर्माण और व्यापार क्षेत्र में काम धंधा शुरू करने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सरकार की ओर से परियोजना लागत का 15 से 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।वित्तीय वर्ष 2021-22 में सरकार ने योजना के तहत 5100 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा था।

विज्ञापन


इसके सापेक्ष 5834 परियोजनाओं को विभिन्न बैंकों ने ऋण के लिए स्वीकृत किया है। योजना में विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख, सेवा और व्यापार क्षेत्र में परियोजना लागत की अधिकतम सीमा 10-10 लाख है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी तीन हजार लक्ष्य के सापेक्ष 3100 आवेदनों को बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरोजगार के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सफल साबित हो रही है। दो सालों के भीतर योजना में लक्ष्य से अधिक लोगों को स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध करा कर सरकार की ओर से अनुदान दिया गया। इस योजना को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव उद्योग

वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत परियोजनाएं

जिला   लक्ष्य बैंकों से स्वीकृत आवेदन
नैनीताल 425 413
ऊधमसिंह नगर 340  385
अल्मोड़ा   425 320
पिथौरागढ़ 425 480
बागेश्वर 340 480
चंपावत 425  418
देहरादून 340 461
पौड़ी  425 510
टिहरी  425  477
चमोली 425  627
उत्तरकाशी 425 507
रुद्रप्रयाग 340 369
हरिद्वार 340   387 
कुल  5100 5834
 

ये भी पढ़ें...राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान: प्रदेश को मिलेंगे 135 करोड़, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए तय किया जाएगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed