फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seed bombs will be thrown in the state for a week

एक सप्ताह तक प्रदेश में फेंके जाएंगे बीज बम

Fri, 26 Jul 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Seed bombs will be thrown in the state for a week
डीबीएस पीजी कॉलेज सभागार में जॉड़ी संस्‍थान की ओर से बीज बम अभियान के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों को
जंगली-जानवरों से बचाव और पर्यावरण संरक्षण के लिए हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान (जॉड़ी) की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सप्ताह तक प्रदेश के 500 जगहों में बीज बम फेंके जाएंगे। बृहस्पतिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि अभियान का शुभारंभ कर बच्चों को बीज बम बांटे। 31 जुलाई को संपन्न हो रहा अभियान प्रदेश के साथ-साथ छह अन्य राज्यों में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीबीएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बीज बम तकनीक शून्य बजट के साथ ही सफल तकनीक है। पहाड़ों में जंगल समाप्त होने के कारण जंगली जानवरों से ग्रामीणों को खतरा बड़ा है। ऐसे में इस अभियान के जरिए जंगली जानवरों के लिए खाद्य शृंखला स्थापित की जा सकती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत और यमुनोत्री विधायक केदार सिंह ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसका पर्यावरण में सकारात्मक प्रभाव पडे़ेगा। संस्था सचिव द्वारिका सेमवाल ने बताया कि तीन साल पहले फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के उद्देश्य से इस अभियान को शुरू किया था। प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी इस अभियान को अब चलाया जाएगा। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय, राधाकृष्ण सेमवाल, हितेश, राहुल सिंह नेगी, अनुराग रावत, विकास पंत, शिवम जोशी, जीतमणी पैन्युली, आशा रानी, मानवीर सिंह नेगी, सुरक्षा रावत, शंभु नौटियाल समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed