फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Section officers, under secretaries and deputy secretaries have also been transferred in the secretariat.

Dehradun News: सचिवालय में अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव, उपसचिवों के भी तबादले

Fri, 21 Nov 2025 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Section officers, under secretaries and deputy secretaries have also been transferred in the secretariat.
- सचिवालय प्रशासन ने नई तबादला नीति के तहत 68 के तबादले और किए
विज्ञापन


- लंबे समय से एक ही अनुभाग, विभाग में जमे अधिकारियों को भी हटाया

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। सचिवालय प्रशासन ने आरओ, एआरओ के तबादलों के बाद शुक्रवार को 68 अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव व उपसचिवों के भी तबादले कर दिए। इनमें से कई तो ऐसे थे जो कि पांच साल से अधिक समय से एक ही अनुभाग या विभाग में डटे हुए थे।

सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से शुक्रवार को नए तबादला आदेश जारी किए गए। कई बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे अफसरों को भी अनुभाग दे दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, 18 अनुभाग अधिकारियों, 28 अनुसचिवों और 22 उपसचिवों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल नए विभाग में ज्वाइनिंग के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार को जिन समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले हुए थे, उनमें से कुछ तबादले निरस्त कराने की जुगत में लगे हुए हैं। हालांकि सचिवालय प्रशासन नई तबादला नीति के तहत इन तबादलों पर अडिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed