फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second World War warrior Captain Chandra Bahadur Karki passed away

द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा कैप्टन चंद्र बहादुर कार्की का निधन, भूटान आर्मी के थे प्रथम प्रशिक्षक 

Thu, 03 Jan 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Jan 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Second World War warrior Captain Chandra Bahadur Karki passed away
कैप्टन चंद्र बहादुर कार्की

द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा रहे कैप्टन चंद्र बहादुर कार्की का मंगलवार देर रात निधन हो गया। 92 वर्षीय कार्की भूटान आर्मी के प्रथम भारतीय प्रशिक्षक थे। बुधवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


देहरादून शहर में गढ़ी कैंट निवासी कै प्टन चंद्र बहादुर कार्की दो दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।। मंगलवार रात ढाई बजे कार्की  ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन


सैकड़ों लोगों ने द्वितीय विश्व युद्ध के इस योद्धा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दुपहर के समय हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

1942 में आर्मी में भर्ती हुए कैप्टन चंद्र बहादुर ने द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी वीरता दिखाई थी। कार्की 1970 में नाइन गोरखा रेजीमेंट से आनरेरी कप्तान के पद से रिटायर हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह समाज सेवा में लगे रहे।

कार्की अपने पीछे पत्नी दमयंती कर्मी के अलावा चार बेटों सेवानिवृत्त मेजर प्रहलाद कार्की, मणि कार्की, दीपक कार्की (सर्वे ऑफ इंडिया में सीनियर अकाउंटेंट) औैर किरण कार्की (एमबीबीएस) को छोड़ गए हैं। कार्की का बड़ा पोता दीक्षांत कार्की आर्मी में मेजर है। गोर्खाली समाज की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने कार्की के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्हाेंने बताया कि कार्की भूटान आर्मी के पहले भारतीय प्रशिक्षक थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed