{"_id":"5cb89ca9bdec222ffc35b0c8","slug":"second-world-war-fighter-jot-singh-negi-passed-away-in-96-years-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी जोत सिंह नेगी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी जोत सिंह नेगी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Thu, 18 Apr 2019 09:20 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी जोत सिंह नेगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी जोत सिंह नेगी (96 वर्ष) का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अपने बड़े पुत्र विक्रम सिंह नेगी के साथ श्रीनगर में रह रहे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अलकनंदा नदी किनारे पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान तल्ला नागपुर के कई गांवों के लोग मौजूद थे। मूलत: मदोला गांव निवासी जोत सिंह नेगी वर्ष 1944 में गढ़वाल रायफल्स में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने के साथ ही उन्होंने आजादी के बाद वर्ष 1962 में चीन से हुए युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई। वर्ष 1964 में सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वे गांव में होने वाले ग्रामीणों के निजी और सामूहिक कार्यों में सक्रिय रहते थे।
विज्ञापन