फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   second time ganga poojan in haridwar ardhkumbh.

अर्द्धकुंभ के लिए दोबारा गंगा पूजन, CM बने यजमान

Wed, 13 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 13 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
second time ganga poojan in haridwar ardhkumbh.

एक जनवरी से प्रारंभ हुए अर्द्धकुंभ मेले की सकुशलता के लिए मेला प्रशासन ने मंगलवार दोपहर दोबारा हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर विशेष पूजा अर्चना करवाई। पूजा में मुख्य यजमान के रूप में शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार के साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल हुए।

विज्ञापन


करीब 31 मिनट चली पूजा में मां गंगा सहित सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी से मेले में सहयोग की अपील की। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत, गंगा सभा समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान साधु-संतों को सदक्षिणा भोजन कराया गया।
विज्ञापन


मेला कार्यों के प्रति संतुष्टि दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना केंद्र के सहयोग से सभी कार्य पूरे करवा लिए हैं। हर श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। इस अवसर पर उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी को पूजा में हुआ था विवाद
पूजा के बाद हरकी पैड़ी क्षेत्र की प्रबंध कार्यकारिणी संस्था गंगा सभा के दफ्तर में मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। सभा पदाधिकारियों ने उन्हें प्रसाद और आशीर्वाद दिया।


गौरतलब है कि एक जनवरी को हुई पूजा-अर्चना में मुहूर्त को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद मुख्यमंत्री ने मेला प्रशासन को दोबारा पूजा करवाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed