फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second accused of breaking eye of youth in Vikas Nagar arrested from Canal Road

Dehradun News: विकासनगर में युवक की आंख फोड़ने का दूसरा आरोपी कैनाल रोड से गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 05:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Second accused of breaking eye of youth in Vikas Nagar arrested from Canal Road
कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में लोहे के बाट और पत्थर से मारकर युवक की आंख फोड़ने वाले दूसरे आरोपी को भी कैनाल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्य बाजार में दो रेहड़ी संचालकों का जौनसार बावर के युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान मुस्लिम बस्ती निवासी रेहड़ी संचालक आदिल ने चकराता तहसील क्षेत्र के खाटुवा निवासी नीटू चौहान पर बाट और पत्थरों से हमला कर उसकी आंख फोड़ दी थी।
विज्ञापन

घायल युवक की पत्नी नमिता राणा की तहरीर पर पुलिस ने आदिल और मदीना बस्ती निवासी अमान के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, अंग भंग करना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाजार चौकी प्रभारी सनोज कुमार के नेतृत्व में दो टीम गठित की थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी आदिल की गिरफ्तारी हुई थी। शुक्रवार को दूसरे आरोपी अमान को भी कैनाल रोड स्थित त्यागी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed