फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second accused in Saurabh murder case arrested from Ghaziabad

सौरभ हत्याकांड का दूसरा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

Fri, 18 Jun 2021 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Second accused in Saurabh murder case arrested from Ghaziabad
विकासनगर। बीती 12 जून की रात्रि को गुडरिच चाय बागान में सौरव उर्फ सागर (23) पुत्र राजकुमार निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर का शव बरामद हुआ था। मृतक के भाई रोहित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सौरभ की गला घोटकर हत्या की गई थी। मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने अगले ही दिन एक आरोपी कंचन निवासी ग्राम तारकपुर लालबाग थाना बोरपुर जिला मुर्शिदाबाद पश्चिमी बंगाल हाल निवासी गुडरिच विकासनगर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। कंचन ने अपने सगे भाई कमरेज के साथ मिलकर हत्याकांड का अंजाम दिया था। सौरभ द्वारा उनके परिवार की एक महिला के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर दोनों ने गुस्से में गलाघोट कर सौरभ की हत्या कर दी थी। पुलिस को मौके से बाइक और मोबाइल फोन मिले थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी विरेंद्र दत्त उनियाल ने बताया कि हत्या के बाद से कमरेज फरार था। जिसे खोड़ा गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बस में बैठकर हरबर्टपुर से देहरादून पहुंचा। फिर लिफ्ट लेकर सहारनपुर और वहां से गाजियाबाद चला गया। पुलिस टीम में कोतवाल प्रदीप बिष्ट, एसएसआई कुलवंत सिंह, एसआई प्रमोद कुमार, एसआई अर्जुन सिंह गुसाईं, सिपाही नवीन कोहली, त्रेपन, किरणपाल, राजेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed