{"_id":"674e08c60d34046d9f06a274","slug":"second-accused-also-arrested-in-murder-of-property-dealer-dehradun-news-c-5-1-drn1031-561364-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर मंजेश की हत्या के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को दून लाकर पूछताछ करेगी।
रविवार को चंद्रबनी के यमनोत्री विहार में प्रॉपर्टी डीलर मंजेश कुमार का शव मिला था। मामले में मंजेश के भाई की शिकायत पर आरोपी सचिन और अर्जुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने रविवार रात को आरोपी सचिन को आशारोड़ी से गिरफ्तार किया था। आरोपी सचिन रेपिडो में काम करता है। आरोपी सचिन पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वहीं, सोमवार की रात को पुलिस ने हत्या में फरार दूसरे आरोपी अर्जुन निवासी बिजोली सोनीपत हरियाणा को भी झज्जर से गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी को भी हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दून लाकर घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी।