फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seats will be double in Rashtriya Indian Military College.

दोगुनी होंगी RIMC की सीटें, रक्षामंत्री बोले हम तैयार

Mon, 30 Nov 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Nov 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
seats will be double in Rashtriya Indian Military College.

ऐतिहासिक राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) की सीटों की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 की जानी चाहिए। हम इसके लिए तैयार हैं। कॉलेज की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने ये बातें कहीं। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज को मॉडल के तौर पर विकसित करने की भी बात कही।
विज्ञापन


सोमवार को आरआईएमसी पहुंचे रक्षा मंत्री ने सबसे पहले वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे आरआईएमसी के 178वें कोर्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आरआईएमसी का इतिहास गर्व के पलों से भरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के मिलिट्री स्कूलों के सामने मॉडल बनाने की तैयारी

seats will be double in Rashtriya Indian Military College.

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें इसे देश के सभी मिलिट्री स्कूलों के सामने एक मॉडल के तौर पर तैयार करना है। इसकी कैडेट स्ट्रेंथ 25 से बढ़ाकर 50 की जाएगी। इसके लिए रक्षा मंत्री ने आरआईएमसी कमांडेंट कर्नल एचएस बैंसला से प्रस्ताव बनाने को कहा।

कहा कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा कैडेट्स तैयार होकर एनडीए में चुने जाएं। गौरतलब है कि इस वक्त आरआईएमसी में हर टर्म में 25 कैडेट्स की भर्ती होती है। इसमें उत्तराखंड से दो और लगभग हर राज्य से एक कैडेट का कोटा होता है।

संख्या बढ़ने पर ज्यादा युवाओं को मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की गौरवान्वित करने वाली परंपरा के साक्षी रहे पूर्व सैन्य अफसरों को यहां ज्यादा से ज्यादा बुलाने की जरूरत है, ताकि कैडेट्स भी उनसे मोटिवेट होते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed