फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seat distribution in dehradun nainital for election 2017

देहरादून-नैनीताल की तीन-तीन सीटों पर फंसा पेंच

Tue, 17 Jan 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Jan 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
seat distribution in dehradun nainital for election 2017
uttarakhand assembly

उत्तराखंड की 64 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब राजधानी देहरादून और नैनीताल की तीन-तीन सीटों पर पेंच फंसा है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। सूत्रों के अनुसार हाईकमान में इन सीटों पर किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में एकराय नहीं बन पाई है। इसके चलते इन सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी है। मंगल या बुधवार तक इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


राजधानी की जिन तीन सीटों पर पेंच फंसा है, उसमें धर्मपुर सबसे हॉट है। यहां महापौर विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी के बीच टिकट को लेकर जंग चल रही है। सूत्रों के अनुसार इन तीनों ही प्रत्याशियों में से किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर और चकराता सीट पर भी कमोवेश यही स्थिति है। चकराता सीट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, पूर्व प्रत्याशी कमला चौहान और मूरत राम शर्मा और विकासनगर सीट पर पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल और महानगर प्रभारी नीरु देवी के बीच टिकट की लड़ाई है।

कुमाऊं मंडल में हल्द्वानी सीट पर मेयर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व प्रत्याशी रेनू अधिकारी और भुवन भंडारी के बीच मुकाबला है। पिछली बार बड़ी अंतर से हार, रेनू अधिकारी के खिलाफ जा रही है।


हालांकि एक बड़ा वर्ग उनके लिए टिकट की पैरवी में जुटा है। रामनगर में पूर्व प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री राकेश नैनवाल व दिनेश मेहरा और भीमताल सीट पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष मनोज शाह व ब्लॉक प्रमुख लाखन नेगी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 

दो सीटों पर ही तय कर पाए प्रत्याशी
राजधानी की दस में से पांच सीटों पर पार्टी के विधायक हैं, जबकि शेष पांच में से तीन सीटों पर पार्टी ने अभी प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। केवल रायपुर सीट पर उमेश शर्मा काऊ और राजपुर रोड सीट पर खजान दास को उतारा गया है। जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए जोर आजमाइश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed