फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   searching of dry water source in himalaya

हिमालय में सूख रहे जलस्रोतों के रहस्य से उठेगा पर्दा

Sun, 29 May 2016 12:53 PM IST
दीपक मिश्रा/ अमर उजाला, रुड़की
दीपक मिश्रा/ अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 29 May 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
searching of dry water source in himalaya
हिमालय क्षेत्र में जल संसाधन

राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक हिमालय के गंगा बेसिन क्षेत्र में झरने, झीलों और नदियों के स्रोत सूखने के कारणों की पड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


भविष्य में जल की उपलब्धता कैसी रहेगी, इसका भी आकलन किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से दिए गए ‘नेशनल मिशन फॉर सस्टेनिंग हिमालयन इकोसिस्टम’ (एनएमएसएचई) प्रोजेक्ट के तहत यह अध्ययन किया जाना है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमालय के गंगा बेसिन क्षेत्र में जलस्रोत सूखने या उनमें पानी कम होने की बात सामने आ रही है। भविष्य
में यह बड़ी समस्या बन सकती है। इसे देखते हुए भारत सरकार ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्लेशियर व
बर्फबारी पर जलवायु परिवर्तन का क्या असर पड़ रहा है, इसका भी अध्ययन होगा।

पता लगाएंगे कि हिमालय में जल की उपलब्धता क्या है?

searching of dry water source in himalaya
हिमालय - फोटो : gettyimages

वैज्ञानिक इस बात का पता लगाएंगे कि हिमालय में जल की उपलब्धता क्या है? यदि यह घट रही है तो भविष्य में नदियों पर इसका  क्या असर होगा?

इसके अलावा जो जलस्रोत सूखे हैं या जिनमें पानी कम हुआ है, उनमें पानी की उपलब्धता कहां से थी और किन वजहों से पानी स्रोतों तक नहीं पहुंच रहा है। यदि जलवायु परिवर्तन इसका कारण है तो भविष्य में इसके क्या दुष्परिणाम होंगे। इसकी पड़ताल भी होगी।

‘एनएमएसएचई प्रोजेक्ट चार साल का प्रोजेक्ट है। इसके 11 सब प्रोजेक्ट हैं, जिन पर अध्ययन शुरू हुआ है। गंगोत्री से ऋषिकेश तक गंगा बेसिन के इलाके का अध्ययन किया जाना है। हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के चलते वर्तमान और भविष्य में जल की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा।’
- प्रो. राजदेव सिंह (निदेशक, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान-रुड़की)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed