फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   search operation for adiba shahid will be held by navy.

मंत्री की बेटी को तलाशने गंगा में उतरेंगी नौसेना

Tue, 12 May 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 12 May 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
search operation for adiba shahid will be held by navy.

रविवार को गंगा में पत्थर पर चढ़कर फोटो खिंचवाने के दौरान नदी में डूबी मेडिकल की छात्रा और यूपी के मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी अदीबा का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। जल पुलिस, पीएसी और गोताखोरों ने सोमवार सुबह से देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


तस्वीरें, दूसरे दिन भी चली मंत्री की डॉक्टर बेटी की तलाश
विज्ञापन


अदीबा की तलाश के लिए अब नौसेना की मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर दिल्ली से नौसेना की टीम मंगलवार को लक्ष्मणझूला आ रही है।

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विजय सारस्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को यूपी के श्रम एवं रोजगार मंत्री शाहिद मंजूर से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अदीबा की तलाश में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि तत्काल नौसेना के गोताखोर बुलाए जाएं। बताया गया है कि मंगलवार को दिल्ली से नौसेना की टीम तीर्थनगरी पहुंचेगी।

पत्थर से पैर फिसलने से नदी में डूबी अदीबा

search operation for adiba shahid will be held by navy.

रविवार को फूलचट्टी क्षेत्र में यूपी के श्रम एवं रोजगार मंत्री शाहिद मंजूर निवासी मेरठ की बेटी अदीबा (24) कॉलेज के 10 सदस्यीय दल के साथ फूलचट्टी स्थित आफ्टर दैन बीच कैंप में कैंपिंग को आई थी। गंगा में पत्थर से पैर फिसलने के कारण वह नदी में डूब गई थी।

लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि जल पुलिस, पीएसी और तीन गोताखोरों ने फूलचट्टी, गरुड़चट्टी, गोवा बीच से लेकर बैराज तक तलाशी अभियान चलाया। अंधेरा होने पर अभियान रोकना पड़ा।   

आठ विधायक भी पहुंचे
गहरे पानी में लापता बेटी की तलाशी अभियान के दौरान मंत्री शाहिद मंजूर और उनके परिजन गंगा तट पर डटे रहे। इस दौरान मंत्री को ढांढस बंधाने यूपी के आठ विधायक भी मौके पर पहुंचे।

बीच कैंप में तैनात होंगे दो तैराक
विजय सारस्वत ने बताया कि बीच कैंपों में ठहरने वाले पर्यटकों को डूबने से बचाने के लिए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बताया कि सरकार गंगा किनारे अति संवेदनशील जगहों पर बने बीच कैंपों में दो-दो तैराक तैनात करेगी। बीच कैंपों को निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटकों को खास सुरक्षा मुहैया कराएं। गंगा में नहाने से पहले पर्यटकों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed