{"_id":"573f5b874f1c1bad63ac73de","slug":"sealing-broke-down-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की सीलिंग टूटी, बाल-बाल बची महिला व नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की सीलिंग टूटी, बाल-बाल बची महिला व नवजात
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 May 2016 12:16 AM IST
सार
- -राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लेबर रूम की घटना
- -आनन-फानन में लेबर रूम से शिफ्ट की गईं गर्भवती महिलाएं
- -चिकित्साधीक्षक ने निमार्णदायी एजेंसी को दिए मरम्मत के निर्देश
विज्ञापन
दून अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल की जर्जर ईमारत की छत का प्लास्टर और फॉल सीलिंग गिरने से नीचे लेटी महिला मरीज और नवजात शिशु को बाल-बाल बचे। आनन-फानन में लेबर रूम से गर्भवती महिलाओं को दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। मौके पर पहुंचे चिकित्साधीक्षक ने निर्माणदायी एजेंसी को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। अस्पताल के लेबर रूम में रोज की तरह गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी और नवजात शिशुओं की देखरेख का काम चल रहा था। इसी दौरान छत से सीमेंट का एक बड़ा टुकड़ा सीलिंग पर गिरा।
विज्ञापन
महिला के ठीक बगल बेड पर गिरी
सीमेंट के वजन से सीलिंग टूट गई और महिला के बगल वाले बेड पर जा गिरी। सीमेंट और सीलिंग गिरते ही मरीजों के साथ ही डॉक्टर और सहायक स्टाफ भी सहम उठे। तुरंत भर्ती महिलाओं और नवजात शिशुओं को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा मौके पर पहुंचे।
उन्होंने निर्माणदायी एजेंसी यूपीआरएनएल के प्रतिनिधियों को बुलाकर तत्काल छत और सीलिंग की मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी दे रही डॉक्टर और सहायक स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग का यह हिस्सा काफी पुराना है। कुछ समय पहले ही इसमें सीलिंग की गई है। हालांकि छत से प्लास्टर झड़ने से रोकने की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए एजेंसी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
परेशान रहे तिमारदार
सीमेंट झड़ने और सीलिंग टूटने के बाद लेबर रूम में हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी जानकारी बाहर खड़े तीमारदारों को मिली तो वह मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे। स्टाफ ने उन्हें बताया कि सभी मरीज ठीक हैं और उन्हें दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। खुद चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने जब यह जानकारी दी, तब जाकर उनकी जान में जान आई।