फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF rescued Adi Kailash Yatra pilgrims stranded in a landslide in Pithoragarh Dharchula Uttarakhand news

Pithoragarh: लिपुलेख हाईवे के पास दरकी चट्टान, फंसे 40 आदि कैलाश तीर्थयात्रियों को SDRF ने सुरक्षित निकाला

Fri, 02 Jun 2023 02:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Jun 2023 02:09 PM IST
सार

भूस्खलन से तवाघाट-लिपुलेख हाईवे के पास करीब 120 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सड़क को आवागमन के लिए सुचारू करने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। इस बीच यहां फंसे आदि कैलाश यात्रा के तीर्थयात्रियों ने एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
SDRF rescued Adi Kailash Yatra pilgrims stranded in a landslide in Pithoragarh Dharchula Uttarakhand news
यात्रियों का रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : उत्तराखंड पुलिस

विस्तार

एसडीआरएफ ने पिथौरागढ़ में भूस्खलन में फंसे आदि कैलाश यात्रा के 40 तीर्थयात्रियों को बचाया। उन्हें सुरक्षित धारचूला ले जाया गया। उत्तराखंड पुलिस ने इसका वीडियो पर जारी किया है। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क धारचूला से 45 किमी आगे लखनपुर के पास चट्टान दरकने से बंद हो गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी दरकने से पूरा पहाड़ ही सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि सड़क निर्माण में लगे मजदूर और ग्रामीण घटना स्थल से काफी दूर होने से कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, पहाड़ी दकरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें...आंखों देखी: प्रमोद ने बोला था-टाइम काट रहा हूं, फिर...सीएम सुरक्षा के कमांडो की मौत ने खड़े किए ये सवाल

बता दें कि यहां पर करीब 120 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सड़क को आवागमन के लिए सुचारू करने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। सड़क बंद होने से धारचूला और गुंजी में तीन सौ से अधिक यात्री फंस गए हैं। बार-बार सड़क बाधित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed