फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM Yukta Mishra reached Pandit Shivram Government

Dehradun News: 45 मिनट तक एसडीएम ने मनाया, पर नही माने अनशन पर बैठे छात्र

Wed, 20 Sep 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
SDM Yukta Mishra reached Pandit Shivram Government
तालाबंदी और आमरण अनशन समाप्त करने से इंकार
विज्ञापन




स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू करने और छात्रावास के निर्माण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं छात्र

पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में तालाबंदी कर आमरण अनशन पर बैठ छात्रों को मनाने के लिए एसडीएम युक्ता मिश्रा पहुंची। करीब 45 मिनट तक एसडीएम ने छात्रों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल रही। छात्रों ने मांगे पूरी होने तक तालाबंदी और आमरण अनशन समाप्त करने से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद एसडीएम बैरंग वापस लौट गई।



स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित करने और छात्रावास के निर्माण समेत विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय में छात्रों को आमरण अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह करीब 11 बजे एसडीएम युक्ता मिश्रा धरना स्थल पर पहुंची। एसडीएम ने छात्रों को बताया कि पूरा मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में है। जिलाधिकारी उच्च शिक्षा विभाग से मांगों को लेकर वार्ता कर रही है। उन्होंने छात्रों से कहा कि कॉलेज बंद होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




एसडीएम ने छात्रों को तालाबंदी और अनशन समाप्त करने के लिए कहा। छात्रों ने कहा कि जब तक उनको मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, वह धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे। एसडीएम ने कहा कि वह वापस लौटने के बाद अपने स्तर पर भी जिला प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग से उनकी मांगों को लेकर पत्राचार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




काफी समझाने के बाद भी छात्र नहीं माने तो एसडीएम वापस लौट गईं। वहीं छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोज चौहान और पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रमेश रावत अनशन स्थल पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed