फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Screening of 18 women using modern machine for prevention of breast cancer

Dehradun News: ब्रेस्ट कैंसर के बचाव के लिए अत्याधुनिक मशीन से 18 महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग

Mon, 05 Feb 2024 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Screening of 18 women using modern machine for prevention of breast cancer
I
विज्ञापन

II- कोरोनेशन अस्पताल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त थर्मल इमेजरी मशीन से हुई जांच
I
I

I
I- एनएचएम की ओर से हुआ कार्यक्रम, दिल्ली से जांच करने आई थी टीम
I
Iविश्व कैंसर दिवस पर कोरोनेशन अस्पताल (जिला अस्पताल) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। इसके लिए एनएचएम के साथ दिल्ली से एक टीम आई थी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त थर्मल इमेजरी मशीन से 18 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग हुई। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक व अन्य माध्यमों से कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।
I
I
I
Iमिशन निदेशक, एनएचएम स्वाति भदौरिया ने बताया कि स्तन कैंसर की जांच के लिए इस मशीन का उपयोग पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया प्रयास है ताकि प्रदेश वासियों को गुणवत्तापूर्ण कैंसर जांच सभी अस्पतालों में मिले। उत्तराखंड राज्य में गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत मुख कैंसर, स्तन कैंसर और ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। कैंसर मरीजों को पहचान कर माध्यमिक और तृतीयक देखभाल के लिए संदर्भित किया जा रहा हैं। भविष्य में इस मशीन को अस्पतालों में लगाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

I
I
I
Iउत्तराखंड में लगभग 12,017 व्यक्ति कैंसर से ग्रसित
I
I
I
Iविश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में कैंसर का एज स्टैंडर्डाइज्ड रेट 98.5 प्रति लाख जनसंख्या है। इसके अनुसार उत्तराखंड राज्य में लगभग 12,017 व्यक्ति कैंसर से ग्रसित हैं। इनमें मुख, स्तन और ग्रीवा कैंसर के मरीज सबसे अधिक हैं। कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए मरीजों में शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों की पहचान करते हुए उपचार दिया जाना जरूरी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article