फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scout guide camp in dehradun

टीबी का मरीज लाओ और इनाम पाओ

Fri, 10 Jan 2014 10:32 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jan 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
scout guide camp in dehradun

आप स्काउट-गाइड हैं और आपका कोई रिश्तेदार या पड़ोसी लगातार खांसी से परेशान है तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाएं।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा इनाम

क्षय रोग नियंत्रण विभाग ने स्काउट एंड गाइड्स के लिए यह योजना शुरू की है। योजना के तहत स्काउट या गाइड को हर संदिग्ध टीबी रोगी को अस्पताल पहुंचाने पर इनाम दिया जाएगा।

पढ़ें, उत्तराखंड के इस गांव में कोई लड़की नहीं बनती दुल्हन
विज्ञापन


विभाग ने सात जनवरी को आयोजित बैठक में स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारियों को टीबी के प्रति जागरुक किया गया। जिला स्तर के पदाधिकारी अब ब्लॉक स्तर पर इसकी जानकारी देंगे। ब्लॉक स्तर का अधिकारी स्कूलों में योजना पहुंचाएंगे, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन छात्रों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्र अपने मोहल्ले-पड़ोस से टीबी के संदिग्ध मरीजों को पहचानकर अस्पताल में जांच के लिए ले जाएगा।
मरीजों की संख्या के आधार पर स्काउट-गाइड को प्रदेशभर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा।

पढ़ें, हमारे सीएम का खर्चा देखकर तो अंबानी भी शरमा जाएं

इसके अलावा स्काउट एंड गाइड के आठवीं तक के छात्रों का शुल्क माफ कराने के लिए भी शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल ने बताया कि हालांकि यह शुल्क काफी कम है लेकिन युवाओं को स्काउट एंड गाइड के प्रति उत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।


दून में जुटे 1500 स्काउट्स व गाइड्स
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से द्वितीय प्रादेशिक स्काउट्स एंड गाइड्स रैली नौ से 12 जनवरी तक एमकेपी इंटर कॉलेज में चल रही है। रैली में उत्तराखंड के अलावा यूपी, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के स्काउट्स व गाइड्स शिरकत करेंगे।

पढ़ें, सरकार ने सभी को दिया नए साल का तोहफा

पहले दिन सभी सरकारी और अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली, शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल ने ली। इससे पूर्व शुरुआत मार्चपास्ट से हुई। इसके बाद कलर पार्टी, समूह गान, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के बाद बेसिक गाइड, जूनियर गाइड और सीनियर स्काउट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

पढ़ें, श्रीनगर और लखनऊ से बेहतर है देहरादून

शुक्रवार को रैली में बीपी सिक्स, गांठे व बंधन बांधना, तंबू निर्माण, द्वार निर्माण, हस्तकला प्रदर्शनी के अलावा पुल व मचान निर्माण का भी प्रदर्शन होगा। रैली में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed