फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scorpio fell into trench, two died.

बदरीनाथ हाईवे पर स्कार्पियो खाई में समाई, दो की मौत

Fri, 14 Aug 2015 08:55 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Aug 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
scorpio fell into trench, two died.

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोहबगड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। शुक्रवार को पंचनामा के बाद शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सहारनपुर से जोशीमठ जा रही स्कार्पियो संख्या यूके11-2104 बदरीनाथ राजमार्ग पर सिरोहबगड़ बैरियर से आगे रात करीब दस बजे अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में नगर पालिका जोशीमठ के मारवाड़ी वार्ड के सभासद कुलदीप सिंह (25) पुत्र देवेंद्र सिंह पंवार और लिपिक प्रमोद उनियाल (37) पुत्र गोपाल उनियाल, निवासी सुनील वार्ड जोशीमठ की मौके पर मौत हो गई। जबकि सभासद रविंद्र सिंह (30) पुत्र मदन सिंह और वाहन चालक तारेंद्र फोनिया (32) पुत्र स्व. इंद्र सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की सामग्री लेकर लौटते वक्त हादसा

scorpio fell into trench, two died.

सूचना पर एसपी बीजे सिंह और सीओ स्वतंत्र कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी संजीव थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने पहले सड़क से 50 मीटर नीचे गिरे घायलों को वाहन से तुंरत जिला अस्पताल पहुंचाया।

करीब तीन घंटे तक चले रेसक्यू में रात एक बजे अलकनंदा नदी से किनारे से दुर्घटनाग्रस्त वाहन के समीप पड़े शवों को रस्से के सहारे खाई से निकाला।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे सहारनपुर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों की सामग्री लेकर लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed