फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scorpio fell in a ditch near Devprayag-Biasi of Tehri Garhwal

Road Accident: देवप्रयाग-ब्यासी के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, युवक की मौत, युवती समेत तीन घायल

Tue, 05 Jul 2022 01:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, टिहरी गढ़वाल
अमर उजाला नेटवर्क, टिहरी गढ़वाल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jul 2022 01:03 PM IST
सार

देवप्रयाग-ब्यासी के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलो ंको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Scorpio fell in a ditch near Devprayag-Biasi of Tehri Garhwal
बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग-ब्यासी के पास सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। एसडीआरएफ उत्तराखंड ने तलाशी अभियान चलाकर खाई से शव को निकाल लिया है, साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चार दोस्त स्कॉर्पियो से केदारनाथ के दर्शन कर ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। गुल्लर के आगे पहुंचकर स्कॉर्पियो बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


देर रात एसडीआरएफ टीम को चौकी ब्यासी ने सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम रात में ही 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर तीन लोगों का रेस्क्यू किया और अस्पताल भेजा। जबकि मृत युवक को शव खाई से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त निशांत (23) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। घायलों में संगीता दास अधिकारी पुत्री नरेंद्र दास अधिकारी निवासी ग्रेटर नोएडा, वर्षा पुत्री शेर सिंह निवासी दिल्ली, अंकित निवासी गाजियाबाद शामिल हैं। 

जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा

वहीं, दूसरा बड़ा सड़क हादसा चमोली के जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। यहां मंगलवार सुबह एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो महिला एक पुरुष लापता बताए जा रहे हैं। इसमें उत्तराखंड पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल है। एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed