फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scooty collides with divider, woman dies

डिवाइडर से टकराई स्कूटी, एक महिला की मौत, एक अन्य घायल

Tue, 12 Jan 2021 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Scooty collides with divider, woman dies
विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरबर्टपुर के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। इससे स्कूटी सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक स्कूटी विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जा रही थी। इस बीच थापा मटन शॉप के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे स्कूटी सवार शकुंतला (36) पत्नी प्रेम सिंह गली नंबर-3 गंगनहर ऋषिकेश और मीना (35) पत्नी महेंद्र निवासी देवीनगर पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शकुंतला ने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी हिमानी चौधरी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed