{"_id":"6a1e89887f494299af0601b2","slug":"scooty-car-collision-near-srinagar-on-badrinath-srinagar-highway-uttarakhand-accident-news-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Garhwal: बदरीनाथ हाईवे के पास स्कूटी-कार की हुई भिड़ंत, गंभीर दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Garhwal: बदरीनाथ हाईवे के पास स्कूटी-कार की हुई भिड़ंत, गंभीर दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Tue, 02 Jun 2026 01:16 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:16 PM IST
सार
बदरीनाथ-श्रीनगर हाईवे पर श्रीनगर के पास स्कूटी-कार की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
स्कूटी कार की भिड़ंत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह डैम साइट श्रीनगर के ऊपर एक स्कूटी और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे रुद्रप्रयाग की ओर से आ रही स्कूटी श्रीनगर से रुद्रप्रयाग जा रही कार से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में स्कूटी सवार सागर सिंह राणा पुत्र दिनेश सिंह राणा निवासी ग्राम कोलू, चोपता (रुद्रप्रयाग) तथा कुमारी नितिशा पुत्री स्वर्गीय शेर सिंह नेगी निवासी ग्राम क्यूड़ी, चोपता (रुद्रप्रयाग) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बनीं काजल सैनी, बोलीं मम्मी-पापा ने शादी नहीं पढ़ाई को दी प्राथमिकता
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पुलिस वाहन एवं निजी वाहन की सहायता से तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार कुमारी नितिशा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।