{"_id":"aba3bcb661508cea0fc3171cc4325781","slug":"scientist-against-intolerance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असहिष्णुता के विरोध में वैज्ञानिक भी हुए एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहिष्णुता के विरोध में वैज्ञानिक भी हुए एकजुट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Nov 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
देशभर में चल रहे असहिष्णुता के मुद्दे पर वैज्ञानिकों और लेखकों के विरोध को दून साइंस फोरम ने भी समर्थन दे दिया है। साइंस फोरम ने अहम बैठक बुलाकर असहिष्णुता के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि देशभर में लेखकों, बुद्धिजीवियों और तर्कशील विचारकों पर असहमत तत्वों की गोलबंदी से हिंसक हमलों, धमकियों और हत्याओं ने समाज के विभिन्न तबकों में रोष पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
हत्या की निंदा
लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। दून साइंस फोरम ने प्रो. एमएम कालबुर्गी, गोविंद पंसरे और डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की निंदा भी की।
विज्ञापन
फोरम ने कहा कि वैज्ञानिक सोच अंधविश्वासों से निजात पाने में सहायक हो सकती है। डॉ. दिनेश प्रताप, डॉ. वीपी चौरसिया, एसआर सिंह, डॉ. एसएन सचान, उमा भट्ट, बीजू नेगी, इंद्रेश नौटियाल, मधु कुलश्रेष्ठ, तौफिक अहमद आदि ने बैठक में शिरकत की।