फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schools with 10 and less students will be closed in hilly areas five in plains Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: पर्वतीय क्षेत्रों में पांच, मैदानी क्षेत्रों में 10 और इससे कम छात्र वाले स्कूल होंगे बंद

Thu, 01 Dec 2022 10:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Dec 2022 10:10 AM IST
सार

राज्य में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले करीब तीन हजार स्कूल हैं। स्कूलों को बंद कर इन स्कूलों के बच्चों को नजदीक के उत्कृष्ट स्कूलों में भेजा जाएगा। उन स्कूलों में काम करने वाली भोजन माताओं को हटाया नहीं जाएगा। जिन स्कूलों में छात्रों को भेजा जा रहा है, उन्हें उसी स्कूल में समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Schools with 10 and less students will be closed in hilly areas five in plains Uttarakhand news in hindi
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पांच और मैदानी क्षेत्रों में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद कर इन स्कूलों के बच्चों को नजदीक के उत्कृष्ट स्कूलों में भेजा जाएगा। राज्य में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले करीब तीन हजार स्कूल हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक की ओर से शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा को दिए आदेश में कहा गया है कि उत्कृष्ट स्कूलों में कम से कम चार शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र संख्या बढ़ने पर हर कक्षा में एक शिक्षक की तैनाती की जाएगी। उत्कृष्ट स्कूूलों के बच्चों को लाने एवं घर ले जाने के लिए एस्कोर्ट या ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session: सात दिन का प्रस्तावित सत्र दूसरे दिन ही स्थगित, 14 बिल बिना चर्चा के पास
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन स्कूलों से छात्र-छात्राओं को समायोजित किया जा रहा है। उन स्कूलों में काम करने वाली भोजन माताओं को हटाया नहीं जाएगा। जिन स्कूलों में छात्रों को भेजा जा रहा है, उन्हें उसी स्कूल में समायोजित किया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि इस तरह के स्कूलों को चिन्हित करने की कार्रवाई शिक्षा सत्र 2023-24 से पहले कर ली जाएगी। शिक्षा महानिदेशक ने दिए आदेश में कहा कि चिन्हित विद्यालयों की सूची, छात्र संख्या व शिक्षकों का विवरण 15 जनवरी 2023 तक उपलब्ध करा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed