{"_id":"6263deeddc11f90588531949","slug":"schools-will-remain-closed-on-saturday-till-chardham-yatra-weekend-jam-cabinet-minister-premchand-agrawal-gave-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा तक शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल : वीकेंड के जाम से जूझ रहे स्कूली बच्चे, कैबिनेट मंत्री ने कर दी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा तक शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल : वीकेंड के जाम से जूझ रहे स्कूली बच्चे, कैबिनेट मंत्री ने कर दी छुट्टी
Sat, 23 Apr 2022 06:22 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Apr 2022 06:22 PM IST
सार
उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंप वीकेंड पर लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी के बारे में बताया, जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए मंत्री ने बड़ा फैसला लिया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वीकेंड पर लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों को निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को चारधाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को विद्यालयों को बंद किये जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को एक ज्ञापन दिया। जिसमें जैन ने बताया कि सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग रहा है। इससे शनिवार को स्कूली बच्चों को विद्यालय से आने जाने में काफी दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बाल विवाह: 15 साल की भतीजी को घुमाने के बहाने शहर लाई बुआ और कर दिया सौदा, फिर इस हाल में मिली किशोरी
विज्ञापन
छोटे बच्चों को विद्यालय आने जाने में अभिभावकों को काफी समय लग जाता है। उन्होंने शनिवार को विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी करने की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही जिलाधिकारी देहरादून आर. राजेश कुमार से दूरभाष पर बातकर चारधाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को स्कूल बंद किए जाने के निर्देश दिए।