फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schools will have to give details of vaccination of teachers

स्कूलों को देना होगा शिक्षकों के टीकाकरण का ब्योरा

Wed, 06 Oct 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Schools will have to give details of vaccination of teachers
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंद्ध सभी स्कूलों को शिक्षकों और स्टाफ के कोरोना टीकाकरण का ब्योरा देना होगा। इसके लिए बोर्ड ने टीकाकरण इंफॉरमेंशन सिस्टम ऑफ स्कूल को एक्टिव किया है, जिस पर जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जा सकती है।
विज्ञापन

देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिले और यूपी के आठ जिलों के स्कूल सीबीएसई से संबंद्ध हैं। ऐसे में संबंद्ध सभी स्कूल लिंक पर क्लिक कर शिक्षकों और स्टॉफ के टीकाकरण का ब्योरा दे सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल के माहौल को सुरक्षित बनाना है। साथ ही जिन शिक्षकों और स्टाफ ने पहली डोज तो लगवा ली, लेकिन दूसरी नहीं लगवाई है और उसकी समय सीमा भी निकल चुकी हैं। ऐसे में उन शिक्षकों और स्टाफ को चिह्नित कर उन्हें टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

----
केवि के 53 शिक्षकों को नहीं लगा टीका
सितंबर के डाटा के अनुसार देहरादून रीजन के केंद्रीय विद्यालयों के 53 शिक्षकों और 10 कर्मचारियों को कोरोना का टीका नहीं लग पाया है। केवि संगठन की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से निजी स्कूलों से कोरोना टीकाकरण का ब्योरा मांगा है। जबकि केंद्रीय विद्यालयों में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से ही डाटा तैयार किया जा रहा है। बताया कि 1037 सरकारी और 68 निजी शिक्षकों को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी हैं। जबकि 236 सरकारी और 49 निजी कर्मचारियों को भी कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। कुछ ही दिनों में बाकी शिक्षकों और कर्मचारियों को भी वैक्सीन लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed