{"_id":"62c5e0b2ab1067099d5a53fb","slug":"schools-open-after-summer-vacation-the-beauty-returned-city-news-drn416517718","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार से स्कूल खुले तो एक बार फिर रौनक लौट आई। इसके साथ ही करीब एक महीने की गर्मी के छुट्टियों के बाद स्कूलों में ऑफलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी, किशनपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खुड़बुड़ा स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल समेत सभी स्कूलों में पहले दिन रौनक देखेने को मिली। हालांकि पहले दिन सभी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति का आंकड़ा 100 फीसदी नहीं रहा।
पहले दिन स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज करने के बाद छात्रों को प्रवेश मिला। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य प्रेम लता बौड़ाई ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्राओं के लिए स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि पहले दिन स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति की संख्या 80 फीसदी रही। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने कहा कि शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया जाए।
छात्र कर रहे रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 जून को संपन्न हुई थी। पहली बार दो भागों में आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा का फाइनल रिजल्ट में टर्म-1 की परीक्षा के नंबर भी जोड़े जाएंगे। उधर सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी चतुर्वेदी ने बताया कि अभी रिजल्ट के संबंध में बोर्ड की ओर से कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि घोषित होने पर छात्रों को सूचित किया जाएगा।