फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News School van driver Arrested for doing obscene acts with class four student

देहरादून क्राइम: कक्षा चार के छात्र संग अश्लील हरकतें करता था स्कूल वैन चालक, देता था मारने की धमकी

Fri, 06 Oct 2023 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2023 06:27 PM IST
सार

छात्र कुछ समय से डरा-सहमा रह रहा था। परिजनों ने कारण पूछा तो वह बताने से डर रहा था। काफी समझाने पर छात्र ने बताया कि स्कूल वैन चालक उसके साथ अश्लील हरकत करता है।

विज्ञापन
Dehradun Crime News School van driver Arrested for doing obscene acts with class four student
छात्र संग की अश्लील हरकतें - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चार साल के छात्र के साथ छेड़खानी करने वाले स्कूल वैन चालक को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तीन साल से स्कूल वैन चलाता था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


डालनवाला कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि डालनवाला के ईसी रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल का छात्र कुछ समय से डरा-सहमा रह रहा था। परिजनों ने कारण पूछा तो वह बताने से डर रहा था। काफी समझाने पर छात्र ने बताया कि स्कूल वैन चालक उसके साथ अश्लील हरकत करता है।
विज्ञापन


हरिद्वार: नाबालिग छात्रा को होटल लेजाकर सहपाठी ने की हैवानियत, विरोध करने पर दी मुंह बंद रखने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को कुछ बताने पर मारने की धमकी देता है। परिजनों ने वैन में जाने वाले अन्य स्कूली बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने ने बताया कि वैन चालक के गलत हरकत करने की शिकायत की।

इसके बाद परिजनों ने कोतवाली डालनवाला में वैन चालक मोहम्मद सहवाज के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सहवाज निवासी ब्राह्मणवाला माजरा को कर्जन रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिजनौर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed