{"_id":"fd43cba6ad162f890aedea7af0c234ff","slug":"school-teacher-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल आई, साइन किए, फिर गई डांस करने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल आई, साइन किए, फिर गई डांस करने
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Tue, 26 Nov 2013 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर शिक्षा निदेशक के स्कूलों में चेकिंग करने के दौरान महिला शिक्षकों की पोल खुल गई। उत्तरकाशी के राजकीय कन्या उच्चतर विद्यालय पिपली धनारी में अपर शिक्षा निदेशक चंद्र पाल सिंह यादव स्कूल का निरीक्षण करने गए।
विज्ञापन
इस दौरान दो स्कूलों में शिक्षिका नहीं मिली। पूछे जाने पर बताया गया कि शिक्षिकाएं सोमवार को स्कूल में उपस्थिति लगाने के बाद विवाह समारोह में चली गई।
अपर शिक्षा निदेशक चंद्रपाल सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने उत्तरकाशी के प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, सीआरसी बड़ेथी, प्राथमिक विद्यालय ढ़ुमका, राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पिपली धनारी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, सीआरसी बड़ेथी, प्राथमिक विद्यालय जड़ी ढ़ुमका में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित मिले।
स्कूल से रही गायब
उधर, राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर होने के प्रधानाध्यापिका कमल देई बिष्ट और सहायक अध्यापिका शीला सिंह स्कूल में नहीं मिली।
विज्ञापन
शिक्षिकाओं ने प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने कुछ देर के लिए विवाह समारोह में जाने की बात लिखी थी।
अपर शिक्षा निदेशक ने कहा है कि नियमानुसार यह गलत है। उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर के बाद कोई ऐसा नहीं कर सकता है।
दोनों शिक्षिकाओं को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई है। दोबारा इस प्रकार अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।