फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School students will study Garhwali and learn about customs and traditions.

Dehradun News: स्कूली छात्र पढ़ेंगे गढ़वाली, जानेंगे रीति-रिवाज

Wed, 29 Apr 2026 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
School students will study Garhwali and learn about customs and traditions.
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र अब गढ़वाली भाषा पढ़ने के साथ प्रदेश के रीति-रिवाज समेत लोक नृत्य गीत व बोलियों का भी पाठ पढ़ेंगे। इसके लिए मंगलवार को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने अपणी लोकभाषा गढ़वाली पाठ्यक्रम पुस्तक का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय भाषा व संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गढ़वाली पाठ्यक्रम पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक स्कूल की गढ़वाली बोली की अध्यापिका रमन रावत पोली ने लिखी हैं। इस मौके पर गढ़रत्न नेगी दा ने कहा कि अपनी मातृभाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करना एक सराहनीय पहल है। स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य छात्रों को गढ़वाली व्याकरण, शब्दावली और लोक साहित्य से परिचित कराना है जिससे क्षेत्रीय भाषा का संरक्षण हो सके। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने कहा कि यह पुस्तक छात्रों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जगाएगी। कार्यक्रम में शिक्षक व छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed