{"_id":"d3de92ea0c233e5ea6985dd0199358fb","slug":"school-security-after-peshawar-terror-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशावर हमले के बाद स्कूलों की सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशावर हमले के बाद स्कूलों की सुरक्षा बढ़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर के आर्मी स्कूल में आतंकी हमले के बाद दून के नामी और बड़े निजी पब्लिक स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण
पुलिस के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। शाम को खुफिया एजेंसियों और पुलिस के कर्मचारियों ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
स्कूलों के आसपास देर रात तक पुलिस के जवान चौकसी करते देखे गए। एसएसपी का कहना है कि सभी स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।
राजधानी दून में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के निजी स्कूल हैं। इन स्कूलों में देश दुनिया के नेताओं, कारोबारी, नौकरशाह और अन्य प्रभावशाली लोगों के बच्चे पढ़ते हैं। पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर आतंकी हमले के बाद शहर के द दून स्कूल, वेल्हम गर्ल्स और ब्वायज जैसे स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी पुष्पक ज्योति ने आदेश जारी करके कहा है कि शहर के सभी बड़े और नामी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था चेक की जाए। जहां जैसी जरूरत हो वहां पर वैसे पुलिस के जवानों को तैनात किया जाए।
देर रात करीब 11 बजे अमर उजाला की टीम ने दून स्कूल, वेल्हम गर्ल्स और ब्वायज स्कूलों की चेकिंग की तो इनके आसपास पुलिस के जवान टहलते नजर आए।