दर्दनाक हादसा: उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार हुई हादसे का शिकार, प्रधानाचार्य की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के टिहरी में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। नगुन-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उत्तरकाशी अठाली हाईस्कूल में तैनात साल्ड गांव निवासी प्रधानाचार्य भगवती सिंह राणा (55) की मौत हो गई ।
हादसा कार से उत्तरकाशी से देहरादून जाने के दौरान हुआ। रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे कार अनियंत्रित होकर नागराजाधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे 100 मीटर नीचे जा गिरी।
इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची धरासू पुलिस और कंडीसौड़ राजस्व विभाग की टीम ने शव को खाई से निकाला। प्रभारी तहसीलदार सीएम नगवाण ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए है।
बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की अगले महीने शादी होने वाली थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने देहरादून में मकान बनाया था। बेटी की शादी की तैयारियों और मकान की देखभाल करने वे अकेले ही देहरादून जा रहे थे।