फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School Owner Done sexual Assault with Disabled Minor Girl After Mortgage

14 साल की दिव्यांग किशोरी को बंधक बनाकर स्कूल संचालक ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
School Owner Done sexual Assault with Disabled Minor Girl After Mortgage
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के बाजपुर में पांच दिन पहले 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी को बंधक बनाकर निजी स्कूल संचालक दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के निजी स्कूल संचालक मोहम्मद रफी ने  बुधवार को किशोरी को अपने घर बुलाकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


डरी सहमी किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। शनिवार शाम उसे गुमसुम देख परिजनों ने पूछा तो किशोरी ने सारी बात बता दी। ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मो. रफी के खिलाफ 363, 342, 376, 506 और 5, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ एनबी भट्ट ने बताया कि सोमवार को पीड़िता को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी से अश्लील हरकत करने पर रिटायर सैन्य कर्मी पर केस

हल्द्वानी में अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने पर पुलिस ने रिटायर सैन्य कर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।


ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका पति रिटायर सैन्य कर्मी है। वर्तमान में वह डीएससी में नौकरी करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ है। महिला ने बताया कि अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ उसे अश्लील हरकतें देख उसके होश उड़ गए। बेटी से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह दो-तीन साल से ऐसा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed