फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school_ mid day mil

प्राइमरी स्कूल हड़कोटी में नहीं बनता मिड-डे-मील

Thu, 21 Nov 2013 04:43 PM IST
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Thu, 21 Nov 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
school_ mid day mil

ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय हड़कोटी में 15 दिनों से मिड डे मील नहीं बना। प्रबंध समिति सभी संबंधित अधिकारियों तक शिकायत कर चुकी है। बावजूद इसके गरीब बच्चों की खाली थाली इन अफसरों को नहीं दिखती।

विज्ञापन


दो महीने पहले लगी थी रोक
हड़कोटी प्राथमिक विद्यालय में 10 से अधिक बच्चे पांचवीं तक शिक्षा लेते हैं।  यहां एक पखवाड़े से मिड डे मील नहीं पका। दो माह पहले भी यहां एमडीएम पर ब्रेक लगा था। तब संकुल समन्वयक और सहायक अध्यापिका ने व्यवस्था कर सुविधा सुचारु की, लेकिन फिर हाल जस के तस है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवी प्रसाद पंत कहते हैं कि कई दिनों से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। सीआरसी एसएस नेगी कहते हैं कि संबंधित प्रधानाध्यापिका को कई बार निर्दश देने के बावजूद खाना नहीं बन रहा है। अफसर भी शिकायत का संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


बीईओ ने कहा होगी कार्रवाई
बीईओ टीका प्रसाद नौटियाल ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एमएस रावत का कहना है कि मामला कल ही संज्ञान में आया है। संबधित प्रधानाध्यापिका की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी से तलब की गई है। प्रधानाध्यापिका के दोषी पाए जाने पर तत्काल निलंबन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed