फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School arbitrariness will be investigated in a week

एक सप्ताह में होगी विद्यालय की मनमानी की जांच

Sat, 18 Jan 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
School arbitrariness will be investigated in a week
विद्यालय प्रबंधन के विरूद्व एफआरआई के संदर्भ में मयुर विहार स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्याल?
आईएसबीटी के पास स्थित स्कूल प्रबंधन की मनमानी की जांच मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय एक सप्ताह में करेगा। शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने अपने कार्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचे अभिभावकों को यह आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिभावक मयूर विहार स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन पर अब तक कार्रवाई न होने पर सख्त नाराजगी जताई। सीईओ का घेराव करते हुए अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के मनमानी फीस वृद्धि के मामले में नगर शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और उप खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट बाल आयोग को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने दस्तावेजों में कूट रचना कर दर्ज किए जाने वाले मुकदमे को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी विकासनगर को विशेष जांच के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में यह जांच पूरी कर ली जाएगी। अभिभावकों ने एक सप्ताह में जांच पूरी न होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी और शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अभिभावक संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंघल, मनमोहन जायसवाल, रतन सिंह चौहान, रत्नेश जैन, एमडी मौर्य, दिगंबर सिंह, अनुराग सिंह, रुक्मणि कांबोज, ममता शर्मा, बबीता वर्मा, सोनिका नेगी, सोनिका नेगी, संगीत सिंह, डेजी पंवार, प्रतिभा भटनागर, बबीता गुरुंग, अनीता गुरुंग आदि अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed