फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship will distribute after DM Verification

छात्रवृत्ति को लेकर सरकार का नया फरमान, अब इस तरह से मिलेगा पैसा

Wed, 14 Jun 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Jun 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Scholarship will distribute after DM Verification

अगर आप भी समाज कल्याण व‌िभाग से छात्रवृत्त‌ि लेते हैं। तो यह खबर आपके ल‌िए है। सरकार ने इसके ल‌िए एक नया फरमान जारी क‌िया है। अब छात्रों को छात्रवृत्त‌ि का पैसा यूं ही नहीं म‌िलेगा। इसके ल‌िए कुछ बदलाव क‌िए गए हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा में कार्यस्थगन के दौरान मंगलवार को छात्रवृत्ति का मुद्दा गरमाया। भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ने सदन में चिंता जाहिर की कि छात्रवृत्ति का आवंटन न होने से छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने सदन को जानकारी दी कि तकनीकी खामी की वजह से छात्रवृत्ति की 40.65 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जिलाधिकारियों के सत्यापन के बाद ही सरकार छात्रवृत्ति का आवंटन करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में 72351 एससी छात्रों ने 94.26 करोड़ रुपये,16,994  एसटी छात्रों ने 32.33 करोड़ रुपये और 29552 ओबीसी वर्ग के छात्रों ने 37.61 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन किए हैं।

केंद्र सरकार को 126.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें गत वर्षों की देयता भी शामिल थी। लेकिन केंद्र ने धनराशि का आवंटन नहीं किया। छात्रवृत्ति के आवंटन में हो रही देरी के बारे में उन्होंने कहा कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए 24.37 करोड़ रुपये अवमुक्त की गई है।


इन वर्षों शेष छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान डीएम के सत्यापन के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साफ्टवेयर में तकनीकी खामी की वजह से 89.56 करोड़ रुपये में से 40.65 करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed