फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship scam uttarakhand: Lawsuit Register against 21 institutes Of Four State

छात्रवृत्ति घोटाला: यूपी-हरियाणा समेत चार राज्यों के 14 संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Feb 2020 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Feb 2020 09:49 AM IST
सार

  • एसआईटी ने जांच पड़ताल के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
  • हरियाणा के आठ, यूपी के तीन, हिमाचल के दो, महाराष्ट्र का एक संस्थान शामिल 

विज्ञापन
Scholarship scam uttarakhand: Lawsuit Register against 21 institutes Of Four State
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के 11 जिलों में आईजी संजय गुंज्याल की अगुवाई वाली एसआईटी ने छात्रवृत्ति घोटाले में चार राज्यों के 14 शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें हरियाणा के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, हिमाचल प्रदेश के दो और महाराष्ट्र का एक संस्थान शामिल है। इन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी धन हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी और आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में ऊधमसिंह नगर जिले की टीम ने जिला समाज कल्याण विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के 14 शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ अनियमितताएं पाई हैं।
विज्ञापन


लाभार्थियों से पूछताछ के दौरान एसआईटी को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। इसी आधार पर ऊधम सिंह नगर के कई थानों में इन संस्थानों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थानों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे

- सरस्वती कॉलेज ऑफ  एजुकेशन कनैना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
-राव लाल कॉलेज गरबा रोड (हरियाणा)
 -राव मोहर सिंह कॉलेज ऑफ  एजुकेशन फ जलपुर, गुड़गांव (हरियाणा)
-वाईपीएस कॉलेज ऑफ  एजुकेशन वीपीओ ककरोली, सरदारा भिवानी (हरियाणा)
-डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन हंसागढ़, रोहतक (हरियाणा)
 -श्रीराम कॉलेज ऑफ  एजुकेशन महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
-शीतला कॉलेज ऑफ  एजुकेशन लंबन मजरा, रोहतक (हरियाणा)
-एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ  एजुकेशन पलवल, फ रीदाबाद (हरियाणा)
-मिलेनियम प्रौद्योगिकी बिहारीगढ़, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
-कृष्णा लॉ कॉलेज बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
-ओम संतोष आईटीआई जनता रोड, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
-इंडियन जीआरएस ऑफ  एजुकेशन (हिमाचल प्रदेश)
-हिमालयन कॉलेज ऑफ  एजुकेशन सुंदरनगर, मंडी (हिमाचल प्रदेश)
-यशवंत राव चौहान कॉलेज ऑफ  फि जिकल एजुकेशनमनरूल गिर जिला वाशिम (महाराष्ट्र)

अब तक 38 मुकदमे
आईजी संजय गुंज्याल की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने 11 जिलों में अब तक 38 मुकदमे दर्ज कराए हैं। इनमें सबसे अधिक 29 मुकदमे ऊधमसिंह नगर जिले में दर्ज हुए हैं। टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा में दो-दो और नैनीताल में चार मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed