फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship scam: social welfare department seven officers Stuck in Investigation

छात्रवृत्ति घोटाला: जांच के दायरे में आए सात जिला समाज कल्याण अधिकारी

Tue, 08 Oct 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Oct 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Scholarship scam: social welfare department seven officers Stuck in Investigation
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में रुद्रपुर जिले में दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में कई समाज कल्याण अधिकारी जांच के दायरे में हैं। वर्ष 2011 से  2015 के बीच जिले में सात समाज कल्याण अधिकारी तैनात रहे हैं। इन सातों जिला समाज कल्याण अधिकारियों को जांच से गुजरना होगा। 

विज्ञापन


जिले में दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने हरियाणा के तीन और मेरठ के एक शिक्षण संस्थान के खिलाफ बाजपुर और जसपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। 15 दलालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बाजपुर और जसपुर के विवेचकों ने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए समाज कल्याण विभाग को नोटिस दिया था। विवेचकों ने 2011 से 2015 के बीच तैनात रहे जिला समाज कल्याण अधिकारियों, छात्रवृत्ति अनुभाग में तैनात रहे लिपिकों के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यह भी पूछा है कि 2011 से 2015 के बीच कितने आवेदन आए? कितने छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई? छात्रवृत्ति के दस्तावेजों की जांच किसने की? इन आवेदनों को किसने पास किया? सूत्र बताते हैं कि ऊधमसिंह नगर जिले में 2011 से 2015 के बीच कुल सात जिला समाज कल्याण अधिकारियों की तैनाती रही। इन सभी अधिकारियों को जांच से गुजरना होगा। 


ये जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे तैनात
जिले में नौ जुलाई 2008 से 19 जुलाई 2011 के बीच नीरज चिलकोटी, 19 जुलाई 2011 से आठ मार्च 2013 तक जगमोहन सिंह कफोला, 11 मार्च 2013 से 30 जून 2013 तक हरीश चंद्र सिंह राणा (सेवानिवृत्त), 30 जून 2013 से 19 अक्तूबर 2013 तक आरसी तिवारी, 19 अक्तूबर 2013 से 27 मई 2014 तक जगमोहन सिंह कफोला, 27 मई 2014 से दो दिसंबर 2015 तक अनुराग शंखधर रहे। इसके बाद दो दिसंबर 2015 से 28 जुलाई 2017 तक वर्षा के पास प्रभारी अधिकारी के रूप में चार्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed