गजब! छात्रवृत्ति के आवेदनों का अता-पता नहीं, पांच करोड़ का बजट हो गया जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2018-19 के लिए अति पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति में अभी आवेदन तक नहीं आए हैं। हालांकि इसके लिए पांच करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। दरअसल पोर्टल नहीं होने से वर्ष 2017-18 के लिए मिले करोड़ों रुपये भी नहीं बंट पाए थे।
इस वजह से यह राशि सरेंडर करनी पड़ी थी। जानकारों की मानें तो बिना पोर्टल के ऑनलाइन छात्रवृत्ति बांटना संभव नहीं है। पोर्टल में राशि वितरण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
छात्र-छात्राओं की संख्या
हरिद्वार 7,474
उत्तरकाशी 4629
ऊधमसिंह नगर 3272
टिहरी 1640
देहरादून 1255
पिथौरागढ़ 1148
नैनीताल 991
अल्मोड़ा 761
पौड़ी 459
चमोली 355
चंपावत 325
बागेश्वर 234
रुद्रप्रयाग 054
कुल योग 22,597
दशमोत्तर छात्रवृत्ति अति पिछड़ा वर्ग का लिंक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इस बार के आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन ही होंगे। वर्ष 2018-19 के लिए पांच करोड़ रुपये आए हैं। पिछली राशि क्यों नहीं बंट पाई, इसकी जांच कराई जाएगी।
- मेजर योगेंद्र यादव, निदेशक, समाज कल्याण