फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scam in rajaji park

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की जांच में 'घोटाला'

Mon, 10 Feb 2014 01:28 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Feb 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
scam in rajaji park

राजाजी राष्ट्रीय पार्क में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की जांच पार्क प्रशासन के रवैये से पूरी होती नहीं दिख रही।

विज्ञापन


पढ़ें, ‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत

जांच अधिकारी के कई बार मांगने पर भी अफसर साक्ष्य मुहैया नहीं करवा रहे। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्क प्रशासन की इस मामले में क्या मंशा रखता है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रकाशित की थी खबर
अमर उजाला ने 25 दिसंबर 2013 के अंक में ‘राजाजी पार्क में फारेस्ट गार्ड भर्ती में धांधली’ शीर्षक से विस्तृत रिपोर्ट छापी थी। संज्ञान लेते हुए तत्कालीन प्रमुख वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत ने जांच मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव धनंजय मोहन को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

धनंजय मोहन के मुताबिक वे दो बार राजाजी पार्क प्रशासन से घोटाले से संबंधित फाइल मांग चुके हैं, लेकिन पार्क प्रशासन फाइल नहीं भेज रहा है।

...तो जांच में निपटेंगे कई लोग
सूत्रों के मुताबिक मांगी गई फाइल दबाने के लिए महकमे के नीचे से ऊपर तक के अफसर लगे हैं। दरअसल महकमे के ही एक उच्च अधिकारी की सिफारिश के आधार पर कुछ लोगों की भर्ती की गई हैं। जांच होती है तो कई अफसरों का बेनकाब होना तय है।  

पढ़ें,
हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

पार्क प्रशासन को दो बार पत्र भेजा, लेकिन फाइल नहीं दी गई है। ऐसे में मेरे लिए कुछ भी कहना संभव नहीं है।
-धनंजय मोहन, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव
 
कागजात के लिए पार्क अफसरों को निर्देश दिया जाएगा। अगर साक्ष्य नहीं दिए जा रहे हैं तो यह गंभीर मामला है।
-एसएस शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed